logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजवादी अधिवक्ता सभा की बीसलपुर में सफल समीक्षा बैठक, स्वागत हेतु आभार

जनपद पीलीभीत की समाजवादी अधिवक्ता सभा के सम्मानित पदाधिकारियों ने आज बीसलपुर तहसील में आयोजित विधानसभा समीक्षा बैठक में सहभागिता की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष Jyoti Prakash Shukla के साथ जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार सक्सेना, मोहनलाल कश्यप, रामू पांडेय तथा जिला सचिव संजीव कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बीसलपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय दुबे एवं उनकी टीम द्वारा जिला कमेटी का भव्य स्वागत किया गया, जिसके लिए जिला अध्यक्ष ने हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीसलपुर विधानसभा में अधिवक्ताओं का बढ़ता जनाधार संगठन की मजबूती का प्रमाण है और यह आने वाले समय में समाजवादी विचारधारा को और सशक्त करेगा।
जिला अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद में अधिवक्ताओं का एक व्यापक वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है, जो संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
— ज्योति प्रकाश शुक्ला, अधिवक्ता
जिला अध्यक्ष
समाजवादी अधिवक्ता सभा, पीलीभीत

विकास रस्तोगी
जिला मीडिया प्रभारी

42
1167 views

Comment