logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना बनखेडी पुलिस ने स्टाक की गयी अवैध शराब की जप्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल




बनखेडी क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्कर के द्वारा सस्ती दाम मे शराब को खरीदकर अपने पास स्टाक कर बिक्री करने की लगातार शिकायत आने से बनखेडी थाना पुलिस द्वारा के द्वारा जगह-जगह पर अपने मुखबिर को मुश्तैद कर अवैध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही में, दिनांक 04/04/2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी सूरज सिंह पटेल पिता खुमान सिंह पटेल जाति किरार, उम्र 58 साल, निवासी ग्राम मछेराखुर्द थाना बनखेडी के द्वारा स्टाक की गयी अवैध शराब को इधर-उधर करने के दौरान मछेरा खुर्द से मनकवाडा के बीच थाना बनखेडी पुलिस टीम ने दविश देकर पकडा गया आरोपी सूरज सिंह पटेल के कब्जे से अंग्रेजी शराब 300 क्वार्ट एवं देशी शराब 30 क्वार्टर कुल 330 क्वार्टर शब कुल 59 बल्क लीटर अवैध शराब व एक मोटरसायकल जप्त की गयी। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय (पुलिस) पिपरिया श्री मोहित यादव के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी बनखेडी निरीक्षक विजय सनस द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गयी

जिसमें सराहनीय भूमिका निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन सिंह ठाकुर, आर 646 अभिषेक पटेल, आर 743 आकाश रघुवंशी, सैनिक मनीष पटेल की रही

:

147
1885 views

Comment