logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस संकट पर फूटा गुस्सा, धामनोद में सड़क पर उतरे लोग — चक्का जाम से थमा यातायात किशन लाल जागिड़ संवाददाता 9829276941

गैस संकट पर फूटा गुस्सा, धामनोद में सड़क पर उतरे लोग — चक्का जाम से थमा यातायात

किशन लाल जागिड़ संवाददाता
9829276941

धामनोद। नगर में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर मंगलवार को आमजन का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। धामनोद स्थित इंडियन गैस एजेंसी के खिलाफ लोगों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ देर तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि कई दिनों से गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे घर-गृहस्थी का काम प्रभावित हो रहा है और आमजन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर विरोध जताया और एजेंसी पर मनमानी व लापरवाही के आरोप लगाए। हालात बिगड़ते देख एजेंसी कार्यालय पर ताला लग गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को नियंत्रित किया। समझाइश के बाद धीरे-धीरे जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य हुआ।

फिलहाल प्रशासन ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन लोगों का कहना है कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

49
2091 views

Comment