logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुजफ्फरपुर जिला के कटरा प्रखंड अंतर्गत तेहवाड़ा पंचायत के धनवाड़ा निवासी बिजय सिंह जी को बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त होने पर बहुत बहुत बधाई। स्वस्थ एवं

मुजफ्फरपुर जिला के कटरा प्रखंड अंतर्गत तेहवाड़ा पंचायत के धनवाड़ा निवासी बिजय सिंह जी को बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त होने पर बहुत बहुत बधाई। स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना ।

मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक भावपूर्ण एवं गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर न केवल उनके सेवाकाल की स्मृतियों को संजोने का था, बल्कि उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुकरणीय योगदान को नमन करने का भी था।
इस अवसर पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की निष्ठा, साहस और सेवा-भाव ने न केवल पुलिस विभाग को सुदृढ़ बनाया, बल्कि समाज में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को भी सशक्त किया।
समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श सदैव पुलिस परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
अंत में, बिहार पुलिस परिवार ने सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

( डॉ संतोष कुमार सिंह )
!! मुजफ्फरपुर बिहार !!

24
440 views

Comment