logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*अज्ञात वाहन के धक्के से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत* मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक

*अज्ञात वाहन के धक्के से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत*

मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान लोहड़ा गांव निवासी नवल किशोर मिश्रा उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि नवल किशोर मिश्रा अपने घर के पास रास्ते क्रॉस कर रहे थे।इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दी।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे मे जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

4
68 views

Comment