प्रयागराज में न्यूरो सर्जन पर छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज :
प्रयागराज में न्यूरो सर्जन पर छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज :
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में एक चर्चित न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ छेड़खानी और बैड टच का गंभीर मामला सामने आया है। बीए की एक 24 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए और गलत नीयत से उसे छुआ।
पीड़िता के अनुसार, वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपने भाई के साथ क्लाइव रोड स्थित डॉक्टर के क्लिनिक पर माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची थी। उसे 74वां नंबर मिला था। इसी बीच उसका भाई किसी जरूरी काम से बाहर चला गया। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की।
कुछ देर बाद जब भाई वापस लौटा तो क्लिनिक में हंगामा हो रहा था। बहन ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है