logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुजेहना में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत

गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के बुद्धसागर पुरवा निवासी रवि सोनकर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को वह धानेपुर बाजार में खरीददारी करने आए थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना लाया गया।

डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया

यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी जांच के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया।

शनिवार सुबह रवि सोनकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

तीन बच्चों के ऊपर से उठा पिता का साया

रवि सोनकर अपने परिवार में सबसे बड़े बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी आरती सोनकर और तीन बच्चे किशन (7 वर्ष), कन्हैया (5 वर्ष) और कृष्णा (1 वर्ष) हैं।

धानेपुर के निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

14
105 views

Comment