logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुंगाछीना में सेवा का उत्सव: सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी का 9वां स्थापना दिवस”

पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना में मानव सेवा और सामाजिक समर्पण का एक शानदार उदाहरण देखने को मिला…
जहां सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी ने अपना 9 वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया !
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र टोलिया सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की।
इनमें हिमांशु नौगाईं,नीरज भाकुनी,डॉ जे एस नब्याल,डॉ शशी फिरमाल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस खास मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया…

लेकिन असली आकर्षण रहा समाज सेवा का अद्भुत कार्य…
सोसाइटी द्वारा 361 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल शूज, बैग,छाते
कॉपी सेट, डायरी और पेन जैसी आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
वहीं, डॉ शशी फिरमाल को
पिछले एक वर्ष में 600 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा देने के लिए
मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गांव के प्रतिभाशाली युवाओं कमलेश भट्ट, अज्जू रैपर और प्रियंका सामंत
को डिजिटल मीडिया में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
नरेंद्र टोलिया ने कहा —
“मैं इस संस्था से पहले से जुड़ा हूं… और इस 9वें स्थापना दिवस पर मैं सोसाइटी को शुभकामनाएं देता हूं कि आप इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहें… हम हमेशा आपके साथ हैं।”
सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने
सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
संस्था आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
बुंगाछीना से ये पहल एक बार फिर साबित करती है कि
जब इरादे नेक हों… तो बदलाव खुद रास्ता बना लेता है। वाणी न्यूज #कपिल भट्ट

16
148 views

Comment