logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराजगंज बृजमनगंज, लवदहा गांव में खेत में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

महराजगंज जिले के लवदहा गांव में बीती रात खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने लगी और आसपास की खड़ी फसलों को अपनी चपेट में लेने लगी।

आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और बिना किसी देरी के आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।

ग्रामीणों की सतर्कता और एकजुटता के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि कुछ नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

22
745 views

Comment