उन्नाव उत्तर प्रदेश
*उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण के 8 घंटे में किया खुलासा*
उन्नाव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अपहरण के 8 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया पुलिस ने अपहरणकर्ता को मुठभेड़ में गिरफ्तार के साथ अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद किया
*मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ अभियुक्त*
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शिवकुमार कुशवाहा को पुरवा-असोहा मार्ग पर पड़वाखेड़ा पॉवर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से अपहृत बच्चा, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई
*घायल अभियुक्त को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल*
अभियुक्त शिवकुमार को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सीएचसी पुरवा भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने बच्चे का अपहरण करने की बात स्वीकार की
*पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई*
इस कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस एवं थाना बिहार पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि बच्चे के अपहरण की सूचना मिलने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।
*पुलिस की कार्रवाई से परिजनों ने जताया आभार*