गांव खाराखेड़ी के कार्यवाहक सरपंच पर स्वय सहायता समूह की महिलाओं ने एससी एसटी एक्ट के तहत कराया मुकदमा दर्ज।
जिला फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के कार्यवाहक सरपंच पर हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिलाओं का आरोप है की जब वो योजना के तहत लाभ लेने हेतु दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने उनके पास गई तो मौजूदा कार्यवाहक सरपंच ने उनका अपमान करते हुए जातिसूचक ओर अश्लील गालियां दी व मानसिक ओर आर्थिक नुकसान पहुंचाया ओर भाग जाने को कहा। सदर पुलिस द्वारा दर्ज उक्त मुकदमा में डीएसपी स्तर अधिकारी जांच करेंगे। वही महिलाओं की मांग है की उक्त कार्यवाहक सरपंच पर कठोर कानूनी कारवाई हो।