logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात के बाद नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल खत्म, 6 मांगों पर बनी सहमति

मध्य प्रदेश में  पिछले आठ दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल खत्म हो गई है. नर्सेस एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर चर्चा कर अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है.

बता दें कि नर्सिंग एसोसिएशन की मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात के बाद उनकी छह मांगो पर सहमति बन गई है. अब पदनाम बदलकर स्टाफ नर्स की जगह नर्सिग ऑफिसर किया जाएगा. साथ ही नर्सिंग सिस्टर को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किया जाएगा. इसके अलावा सेकेंड पे ग्रेड के लिए मंत्री सारंग ने समिति बनाने की बात कही है. समिति रिपोर्ट बनाकर राज्य शासन को सौंपेगी.

128
14964 views
3 shares

Comment