logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जंगल में पेड़ से लटकी हुई अंज्ञांत व्यक्ति की लाश बरामद

 टिटिलागढ़।
  टिटिलागढ़ पुलिस ने बलांगीर जिले के टिटिलागढ़ थाना अंतर्गत भालेगांव पंचायत के कानिझूरी गांव के पास फूलमती जंगल से एक पेड़ में लटकता हुआ एक शव बरामद किया है।

कल कुछ लड़के बकरियों को चराने जंगल में गई तो उन्हें एक वृद्ध का लटका हुआ शव मिला। मामले की सूचना टिटिलागढ़ पुलिस को देने के बाद पुलिस अधिकारी रंजन बरिहा ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। लेकिन शाम होने के कारण कुछ ग्रामीणों और पुलिस को रात भर रुकने का आदेश दिया गया।

टिटिलागढ़ पुलिस अधिकारी रंजन बरिहा के साथ एक पुलिस टीम और एक मेडिकल टीम आज सुबह मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया और जांच शुरू की। शरीर की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

181
34730 views

Comment