कानपुर से बड़ी खबर
कानपुर से बड़ी खबर
कानपुर के फूलबाग स्थित नेहरू युवा केंद्र के बाहर लगी फल मंडी में आज अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि व्यापारी अपने सामान को सुरक्षित निकालने तक का समय नहीं पा सके। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पानी खत्म होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
फायर ब्रिगेड की सीमित व्यवस्था के चलते व्यापारी खुद ही आग बुझाने के प्रयास करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल अतिरिक्त सहायता और दमकल की और गाड़ियां भेजने की मांग की है।
फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
रिपोर्ट: आफताब अली