उत्तर सिक्किम लाचेन से पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही के लिए सड़क साफ करने का प्रयास जारी
मंगन, 6 अप्रैल: उत्तर सिक्लाकिम लचेन क्षेत्र में फंसे पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लाचेन–डोंक्याला–शिव मंदिर मार्ग पर आज भारी बर्फ हटाने का समन्वित प्रयास किया गया।
हालांकि, प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण आज का कार्य पूरा नहीं हो सका। भारतीय सेना (Indian Army) और सीमा सड़क संगठन (BRO) ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) तथा स्थानीय हितधारकों के साथ समन्वय में सड़क को खोलने का प्रयास किया, लेकिन लाचेन में ठहरे पर्यटकों के सुरक्षित आवागमन के लिए मार्ग को पूरी तरह बहाल नहीं किया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क साफ करने का कार्य कल सुबह से फिर शुरू किया जाएगा।
इस बीच, जिला कलेक्टर मंगन के श्री अनंत जैन और पुलिस अधीक्षक श्री एल.बी. छेत्री स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सड़क सफाई और निकासी प्रक्रिया को तेज करने के लिए डीडीएमए(DDMA )की पर्याप्त जनशक्ति तैनात की गई है।
जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कल सुबह स्थल का दौरा करने वाले हैं।
— जिला प्रशासनिक केंद्र, उत्तर सिक्किम मंगन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति