logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चेरिया बरियारपुर बीज गुणन प्रक्षेत्र मेंरिकॉर्ड गेहूं उत्पादन, महिला अधिकारी की साहसिकता ने दिलाई सफलता।

बीज गुणन प्रक्षेत्र मेंरिकॉर्ड गेहूं उत्पादन, महिला अधिकारी की साहसिकता ने दिलाई सफलता।

राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र कुभी में सोमवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रश्मि वर्मा के नेतृत्व में गेहूं की फसल की समयबद्ध और सुव्यवस्थित कटनी करायी गई। एक ही दिन में 24 बीघा में लगे गेहूं बीज की कटनी, दमाही, पैकिंग कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया गया।
इस साहसिक कार्य और रिकॉर्ड तौर उत्पादन के लिए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को बधाई दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार 431 मन गेहूं का उत्पादन हुआ है। यह क्षेत्र वर्षों से अपराधिक तत्वों के गिरफ्त में रहा है, जहां महिला अधिकारी होते हुए भी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रश्मि वर्मा और प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुसुम कुमारी सात बजे सुबह से बारह बजे रात तक लगातार डटी रहीं। इस दौरान कृषि समन्वयक राजेश कुमार, चिन्मय परासय, मनीष कुमार किसान सलाहकार विमल भारती, अनीस कुमार, रामकेशव यादव, चंदन कुमार,राजेश कुमार सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

155
5463 views

Comment