logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारियों के बीच पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों के बीच पहुंचे सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा धोखे की सरकार है। कंपाउंडिंग के नाम पर व्यापारियों से 70 करोड़ रूपये जमा करा दिए, लेकिन फिर भी कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार होती, तो व्यापारियों को मदद ज़रूर मिलती।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। कुछ व्यापारियों ने छाती पीट-पीटकर अपना विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अतुल प्रधान ने इस दौरान व्यापारियों ने कहा- जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता है तब तक कारवाई नहीं होने देंगे। वहीं विधायक ने कहा-जनप्रतिनिधियों को व्यापारियों के बीच आना चाहिए और इस समस्या का हल निकालना चाहिए।

15
1426 views

Comment