स्कूलों की मनमानी पर राष्ट्र कल्याण पार्टी आक्रामक
कल्याण के प्राइवेट स्कूलों के मनमाने फीस और किताबों के खरीद को लेकर राष्ट्र कल्याण पार्टी ने एक प्रसिद्ध स्कूल जाकर उनसे बात की और मनमानी रोकने का निर्देश दिया।
शैलेश तिवारी ने ICSE बोर्ड के इस स्कूल सहित अन्य स्कूलों को 48 घंटे में सुधार करने और सही नियम से काम करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो अन्यथा राष्ट्र कल्याण पार्टी सभी अभिभावकों के साथ आंदोलन करने पर विवश होगी।
इस आंदोलन में शैलेश तिवारी सहित राज दुबे श्याम दुबे सूरज सिंह राहुल तिवारी सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।