logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ का एक्शन, स्कूलों में तेज़ होगा आधार सीडिंग अभियान

कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ का एक्शन, स्कूलों में तेज़ होगा आधार सीडिंग अभियान

लापरवाही नहीं चलेगी, कलेक्टर की सख्ती से सिस्टम में आया सुधार

कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ का एक्शन, शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में

सारंगढ़-बिलाईगढ / गोपी अजय :- आज की समय सीमा के बैठक मे जिले में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सख्त निर्देश दिया। कलेक्टर द्वारा 30 अप्रैल तक स्कूली बच्चों का आधार सीडिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तत्परता दिखाते हुए पूरे जिले में इस कार्य को अभियान के रूप में शुरू करने का समस्त सम्बंधित को निर्देश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक, प्राचार्यों एवं प्रधान पाठक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पहले से चल रहे कार्य में अब और तेजी लाई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने आधार सीडिंग को लेकर विशेष रणनीति तैयार की है जिसके तहत स्कूल स्तर पर टीम बनाकर विद्यार्थियों के आधार नंबर को अपडेट एवं सत्यापित किया जायेगा। साथ ही जिन विद्यार्थियों का आधार नहीं बना है उनके लिए भी आवश्यक पहल की जा रही है। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे की प्रशासनिक कसावट और स्पष्ट दिशा-निर्देशों ने शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा का संचार किया है। वहीं डीईओ की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के कारण कार्यों में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिल रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी मिलकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने में जुटे हुए हैं। जिले में यह पहल न केवल योजनाओं की पारदर्शिता को बढ़ाएगी, बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि वास्तविक पात्र विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का सीधा और पूर्ण लाभ मिल सके। कुल मिलाकर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी की समन्वित कार्यशैली और प्रतिबद्धता जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रख रही है।

16
376 views

Comment