logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित रिपोर्ट: Msayeed, Aima News / Jagat Vichar

बहराइच। आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के प्रांगण में एक व्यापक एवं सुव्यवस्थित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वाहिनी में कार्यरत कार्मिकों तथा उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज बहराइच से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि वर्मा ने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें जागरूक किया। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुरेल ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श दिए। दंत चिकित्सक डॉ. सुधीर चौधरी (चौधरी डेंटल क्लिनिक, नानपारा) ने दांतों की देखभाल के उपाय बताए तथा डॉ. संतोष यादव (सीएचसी नानपारा) ने सामान्य बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर जांच, महिला रोग, बाल रोग एवं दंत रोग से संबंधित परीक्षण शामिल रहे। शिविर के दौरान मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
यह सफल आयोजन इस बात का प्रमाण है कि सामूहिक प्रयासों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जा सकती हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।

6
102 views

Comment