जलगाव जिला परिषद मे बडा प्रशासनिक बदलावं
जळगांव: राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए मीनल करनवाल (IAS, 2019 बैच) का तबादला कर दिया है। वे अब मुंबई में नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना (POCRA) की परियोजना निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
वहीं, करिश्मा नायर (IAS, 2021 बैच), जो वर्तमान में नाशिक महानगरपालिका में अतिरिक्त नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें जळगांव जिला परिषद का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
यह बदलाव प्रशासनिक कार्यक्षमता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।