logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुंदरनगर में हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, सरहुल की तैयारी में जुटे थे परिवार के लोग


जमशेदपुर : सुंदरनगर के गोराडीह के रहने वाले परमेश्वर सिंह (44) की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बुधराई सोय उर्फ आमठूल (23) को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना सोमवार की सुबह 11 बजे के आस-पास घटी थी. तब परिवार के लोग सरहुल पर्व की तैयारी में जुटे हुए थे. घटना के संबंध में पुलिस ने परमेश्वर की पत्नी बिमला सिंह के बयान पर हत्य का मामला दर्ज किया है.
अचानक से घर में घुस गया था आमठूल
घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि सुबह 10 बजे जब परिवार के लोग घर पर नहीं थे तभी आमठूल शराब पीकर परमेश्वर के घर में घुस गया था. पत्नी के साथ जबरन खटिया पर भी बैठ गया था और बदसलूकी करने लगा था. पत्नी ने जब बैठने का विरोध किया था तब उसने खटिया को पलट दिया था और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था.
विजय सिंह के साथ परमेश्वर गया था आमठूल का घर
घटना की जानकारी मिलने पर परमेश्वर अपने गांव के साथी विजय सिंह के साथ आमठूल का घर रेंगटाडीह गया था. वहां पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी. इस बीच गला दबाने का भी आरोप लगाया गया है. जमीन पर गिरने से परमेश्वर के सिर पर गंभीर चोटें आई थी. इसके बाद परिवार के लोग सदर अस्पताल लेकर गए थे. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था.
घटना की सूचना पर जब परिवार के लोग सुबह 11 बजे रेंगटाडीह पहुंचे थे तब देखा कि परमेश्वर के कान से खून निकल रहा था सुंदर नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा के नेतृत्व में पांच सदस्यों के टीम ने रेंगटाडीह गांव से बुधराई सोय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

5
68 views

Comment