logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा—कलेक्टर और डीईओ ने आधार सीडिंग पर बढ़ाया फोकस

चित्रसेन घृतलहरे, aima media//जिले में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप से मजबूत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक जिले के सभी स्कूली विद्यार्थियों की आधार सीडिंग हर स्थिति में पूर्ण हो जानी चाहिए।
कलेक्टर के निर्देशों के तुरंत बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे जिले में आधार सीडिंग कार्य को अभियान के रूप में प्रारंभ करने के आदेश जारी कर दिए। डीईओ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल समन्वयकों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
डीईओ ने बताया कि चल रहे कार्य को और गति देने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में टीम गठित की जाएगी, जो विद्यार्थियों के आधार नंबर को अपडेट और सत्यापित करेगी। जिन बच्चों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, उनके लिए भी आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से कराई जा रही हैं, ताकि कोई भी विद्यार्थी इस अभियान से वंचित न रहे।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे की प्रशासनिक कसावट और स्पष्ट दिशा-निर्देशों से शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा और अनुशासन का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं डीईओ की तत्परता और नेतृत्व क्षमता से कार्यों की गति में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।
अभियान को लेकर विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों में उत्साह का वातावरण है और सभी टीमें लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सक्रियता से जुट चुकी हैं।
इस पहल से न केवल शैक्षणिक योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि वास्तविक पात्र विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का सीधा और अधिकतम लाभ मिल सके। कुल मिलाकर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी की संयुक्त पहल जिले की शिक्षा में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रख रही है।

33
117 views

Comment