मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण द्वारा जनपद में "उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया सम्मानित।
*जनपद अमेठी*
--------------------------------------दिनांक 07.04.2026 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण *"उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं का सम्मान"* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री प्रीति तिवारी द्वारा माननीय अतिथियों का सम्मान करके की गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं बारे में विभाग द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में मा०जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश अग्रहरि , MLC श्री मयंकेश्वर शरण सिंह,जिलाधिकारी महोदय श्री संजय चौहान , मुख्य विकास अधिकारी श्री सचिन सिंह ,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार तिवारी,DIOS श्री राजेश कुमार द्विवेदी ,ब्लॉक परियोजना अधिकारी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती,सहायिका ,शिक्षिका, स्कूल बच्चे एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत लिंग भेदभाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। एवं विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों द्वारा सेल्फ डिफेंस तकनीकी एवं बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए गया।जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को घरेलु हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में बता कर महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट DMC ऋषि कुमार,जेंडर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव, अकाउंट असिस्टेंट जानवी गुप्ता सहित जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिक उपस्थित थे।