logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोहित पाटकार के आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी का हुआ सम्मान



जालौन। नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर मंत्री रोहित पाटकार द्वारा अपने आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभिनय राजावत, पत्रकार राजू पाटकार, सागर चौरसिया, प्रियांशु खटीक, प्रियांशु खेमरिया, यश पटेल, गौरव मिश्रा, प्रदुम द्विवेदी, इलू मेंबर, आशा प्रजापति (महिला मोर्चा), पुनीत अग्रवाल एवं सौरभ पाराशर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट
राजू पाटकार...

114
3466 views

Comment