logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एन एस यू आई का प्रदर्शन: पवन खेड़ा के आवास के बाहर छात्रों की मानव श्रृंखला, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में आज सैकड़ों छात्रों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास के बाहर एक मजबूत मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि सच्चाई की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जाएगा, तो पहले उन्हें छात्रों की इस एकजुटता की जंजीर को तोड़ना होगा।

प्रदर्शन के दौरान विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि भारतीय लोकतंत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करना न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह कायरता का प्रतीक भी है। जाखड़ ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए पुलिस के पीछे छिपकर काम करता है, वह जनता के विश्वास के लायक नहीं है।

NSUI कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे सच्चाई और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसका छात्र संगठन किसी भी प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई या तानाशाही से डरने वाला नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने “सत्यमेव जयते” और “जय हिंद” के नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की और यह संदेश दिया कि सच्चाई को न तो दबाया जा सकता है और न ही किसी भी प्रकार की बेड़ियों में बांधा जा सकता है।

यह प्रदर्शन राजधानी में राजनीतिक माहौल को और अधिक गर्माता हुआ नजर आया, जहां छात्र संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

✍🏻 ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ.

3
104 views

Comment