अमेठी| ब्लॉक भेंटुआ में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय द्वारा निकाली गई स्कूल चलो अभियान जनजागरुकता रैली।
अमेठी| उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ब्लॉक भेंटुआ में स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया , जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है।यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित होगा। इन रैलियों में बच्चे और शिक्षक हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किए और शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने का पहल किए।
इन रैलियों में सभी लोगों द्वारा नारे लगाए गए: "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे!", "मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ", "घर-घर विद्या का दीप जलाओ", और "एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया" |
इस रैली अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं अन्य परिवेश में निवेश कर रहे लोगों के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराना था।
इस रैली अभियान में प्रधानाचार्या श्रीमती मनोरमा देवी सहित अध्यापिकाएं सहित अन्य लोग शामिल हुए।