logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपाई पर गृहस्ती भर ले जाने और जमीन पर कब्जे का आरोप पुलिस अधीक्षक से की गई मामले की शिकायत

संजय कुमार

उरई जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर भाजपा नेता पर पिछले दिनों गृहस्थी का सामान भर ले जाने और दबंगई के बल पर पुत्रवधू की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इसी मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता हर देवी दोहरे पत्नी स्वर्गीय दिनेश निवासी दलालनपुरा कस्बा व थाना जालौन ने एसपी को दिये शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि खुद को भाजपा नेता बताने वाले संजय सिंह निवासी रावतान ने 14 मार्च 2026 को उसकी पुत्रवधू समता दोहरे पत्नी प्रवीण गौरव के नाम गाटा संख्या 594 घ मौजा जालौन खास अंदर नगर पालिका हद में जमीन है। जिसमें भाजपा नेता संजय सिंह इन दिनों जबरन कब्जा करने में लगा हुआ है। आरोप है कि बीती 14 मार्च को उपरोक्त नेता शाम 5:00 बजे के आसपास मकान तोड़कर गृहस्थी का सामान भर ले गया था। इस मामले की शिकायत इसकी पुत्रबधू ने की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हर देवी का कहना है कि उपरोक्त दबंग नेता जाति सूचक गालियां देकर सरकार होने की धौंस जमाता है और कहता है कि उसकी सरकार है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता जबकि मुख्यमंत्री ने लगातार यह साफ किया है कि किसी के साथ कोई भेदभाव या अत्याचार नहीं होगा। इसके बावजूद उनके साथ अन्याय हो रहा है आरोप है कि रजिस्टर्ड बसीयत शुदा जमीन पर कब्जा हो रहा है महिला ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है उसने पूर्व में दिये शिकायत पत्र भी संलग्न किये है

28
3580 views

Comment