logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंधेरे में डूबा आधा कलान – बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल ।

कलान (शाहजहांपुर): नगर पंचायत कलान का आधा हिस्सा बीती रात अचानक अंधेरे में डूब गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में घंटों तक बिजली गुल रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में सप्लाई सामान्य बनी रही।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, शाम होते ही बिजली चली गई और देर रात तक बहाल नहीं हो सकी।
बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी और आंधी के चलते सप्लाई बाधित हुई थी, जिसे ठीक करने का प्रयास किया गया। हालांकि, लोगों का आरोप है कि आए दिन बिजली कटौती से वे परेशान हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो।

20
4179 views

Comment