झाबरमल अध्यक्ष,बुड़ानिया मंत्री निर्वाचित
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
झाबरमल अध्यक्ष,बुड़ानिया मंत्री निर्वाचित
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
नेछवा-राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कस्वाँ ने बताया कि संगठन का वार्षिक अधिवेशन आज केबी मोर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नेछवा में सम्पन्न हुआ प्रवेक्षक महेश गढ़वाल व निर्वाचन अधिकारी गणेश मंडिवाल व विजय सैनी मौजूद रहे ।अधिवेशन में सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई फिर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई ।शिक्षा व्यवस्था की बदहली पर गंभीर चर्चा की गई।ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती की निंदा की गई ।
अधिवेशन के अंत में कार्यकारिणी का चुनाव किया जिसमे झाबरमल अध्यक्ष,मुन्नाराम बुड़ानिया मंत्री,ओमप्रकाश रैगर सभाध्यक्ष,बलवीर डोटासरा उपसभाध्यक्ष,मदनलाल,महेंद्र रणवा,अरशद ख़ान,सुभाष काछवा उपाध्यक्ष,धर्मेन्द्र घिंटाला संयुक्त मंत्री ,मनोहर जांगिड कोषाध्यक्ष,विजय प्रवक्ता ,हजारी लाल संघर्ष समिति संयोजक,श्रवण भाटी ,मोहन महला ,सुरेश ,प्रमोद शर्मा,अशोक बिश्नोई संघर्ष समिति सहसंयोजक,भागोती,प्रियंका,सुमन महिला प्रतिनिधि,वरुण शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि,विद्याधर सोशल मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए ।अधिवेशन के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा ।इस दौरान सुनील,रोहित,हरिराम पिलानिया,राकेश जांगिड,रोहिताश,संदीप,बसंत,बलराम,मनोहर सिंह,हरकरण सहित सेंकड़ो शिक्षक मौजूद रहे.