पापा मुझे कोई बुला रहा है, जा रही हूं', फतेहपुर में 22 साल की मोनी ने फांसी लगा ली
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा था-'पापा मुझे कोई बुला रहा है, मैं जा रही हूं'। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो चुकी थी। करीब 5 महीने पहले सगाई हो गई थी।