logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग🧘‍♂️🧘‍♀️ एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर लगाया गया:-

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित
पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षक अबधेश जी द्वारा HWC/HSC रानी दियारा एवं सोनू टोला कचहरिया में योग प्रशिक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर CHO पुष्पलता जी भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग करने के फायदे विस्तार से बताए गए। साथ ही स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
योग प्रशिक्षक अबधेश जी पिछले तीन-चार वर्षों से पीरपैंती रेफरल अस्पताल में योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और RH PIRPANTI के माध्यम से पीरपैंती प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर योग प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीणों में योग प्रति जागरूकता बढ़ रही है और लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए

54
6180 views

Comment