Breking news...,..
नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी दरोगा 3 महीने बाद भी फरार, बड़ा सवाल — पुलिस नाकाम या संरक्षण?
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप मामले में आरोपी दरोगा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
करीब 3 महीने बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
ऐसे में बड़ा सवाल उठता है — क्या पुलिस तंत्र कमजोर पड़ गया है या आरोपी को कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है?