बदायूं के दातागंज विधायक राजीव ‘बब्बू भैया’ की गाड़ी का एक्सीडेंट।
बदायूं के दातागंज विधायक राजीव ‘बब्बू भैया’ की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे जनपद बदायूं से बड़ी खबर सामने आ रही है। दातागंज से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ की गाड़ी का सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि विधायक लखनऊ से बदायूं लौट रहे थे, तभी हरदोई के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में विधायक राजीव उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर घायल हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी की जान को गंभीर खतरा नहीं हुआ।घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।