logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में टैक्सी ड्राइवर की आत्महत्या, SI पर वसूली के आरोप

मध्य प्रदेश इंदौर: के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में मृतक ने राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर मनोहर पाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक का आरोप है कि एक सड़क दुर्घटना के बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और गाड़ी छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी भी दी गई।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी SI मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच एसीपी स्तर पर शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक मामूली एक्सीडेंट के बाद शुरू हुआ था, जो बाद में बड़ा मामला बन गया।

यह घटना पुलिस कार्यप्रणाली और आम नागरिकों के साथ व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

👉 आपकी क्या राय है?
क्या ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?
कॉमेंट में जरूर बताएं

29
910 views

Comment