logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संडी बंगला में 17 साल बाद फिर खुलेगी शराब की दुकान ,रामायण पाठ से बंद हुआ था शराब दुकान

संडी बंगला में 17 साल बाद फिर खुलेगी शराब की दुकान ,रामायण पाठ से बंद हुआ था शराब दुकान

संडी बंगला। स्थानीय व्यापारियों की लंबी मांग और अवैध शराब कारोबार से बढ़ती परेशानियों के बीच आज संडी बंगला में शराब की दुकान फिर से खोल दी गई। करीब 17 साल पहले 2009 में ग्रामीणों ने अखंड रामायण पाठ कर इसी दुकान को बंद करवाया था, लेकिन अब कारोबारी ठहराव और अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के चलते व्यापारी संघ ने दुबारा दुकान खुलवाने में कामयाबी हासिल कर ली।
अवैध शराब पर लगेगी लगाम, बाजार में लौटेगी रौनक
संडी बंगला व्यापारी संघ का कहना है कि दुकान बंद रहने से अवैध शराब का धंधा गली-गली फैल गया था, जिससे युवा और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे थे। अब वैध दुकान खुलने से अवैध कारोबार पर शिकंजा कसेगा और ग्राहक फिर से संडी बंगला बाजार की ओर रुख करेंगे। पिछले दिनों व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी दे चुके थे
स्कूली बच्चों और राहगीरों को होगी परेशानी
वहीं खैरा, लुट्टूडीह, जारा, रेंगाडीह सहित आसपास के ग्रामीणों ने दुकान खोले जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सुबह-सुबह जब स्कूली बच्चे और राहगीर सड़कों पर होते हैं, शराब की दुकान के आसपास सामाजिक माहौल खराब हो सकता है। आवागमन प्रभावित होने के साथ ही अपराध की संभावनाओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
रामायण पाठ से बंद हुई थी दुकान
गौरतलब है कि साल 2009 में ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध और सामाजिक अव्यवस्था को देखते हुए अखंड रामायण पाठ का आयोजन कर यह दुकान बंद कराई थी। लेकिन उसके बाद अवैध शराब का कारोबार इतना फैल गया कि संडी समेत कई गांवों का माहौल बिगड़ने लगा। अब प्रशासन ने व्यापारियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए दुकान खोलने की अनुमति दे दी है।

202
5243 views

Comment