शास्त्री नगर में गैस संकट: तय समय के बाद भी नहीं खुला ऑफिस, लोग परेशानजयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र में गैस की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह
जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में आज गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गैस एजेंसी का निर्धारित समय सुबह 9 बजे का होने के बावजूद ऑफिस समय पर नहीं खुला, जिससे लोग घंटों से बाहर इंतजार करते रहे
सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए, लेकिन 9 बजे के बाद भी एजेंसी बंद रही। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि स्टाफ द्वारा केवल बहाने बनाए जा रहे हैं और सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है, जिससे घरों में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि लोग एजेंसी के बाहर बैठे इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।