logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची में 19 अप्रैल को होगा झारखंड स्टेट मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन

रांची। झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय 2nd Jharkhand State Mix Boxing Championship का आयोजन आगामी 19 अप्रैल 2026 को बॉक्सिंग हॉल, खेलगांव, रांची में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए करीब 20 अधिकारी, जज एवं रेफरी तैनात किए जाएंगे। साथ ही सभी जिलों से दो-दो रेफरी को आमंत्रित किया गया है, ताकि मुकाबले निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।

एसोसिएशन के अनुसार, इस चैंपियनशिप में कोई भी मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं, जिससे प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी एवं संबंधित व्यक्ति सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी से मोबाइल नंबर 8210565183 पर संपर्क कर सकते हैं।

1
0 views

Comment