logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कछौना के दो युवाओं ने SSC में मारी बाजी, बने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर


*हरदोई*
कछौना कस्बे के दो होनहार युवाओं ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहम्मद अनस और विशाल गुप्ता का चयन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। मोहम्मद अनस, अनस मोटर्स के संचालक मोहम्मद जाबिर के 25 वर्षीय पुत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। वहीं, रेलवे गंज निवासी सिद्धनाथ गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र विशाल गुप्ता ने भी कम उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
दोनों ही युवा मध्यमवर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से यह सफलता अर्जित की है। इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ल सहित कई जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। दोनों युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनकी यह उपलब्धि अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

6
331 views

Comment