logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीन राज्यों में मतदान शुरू: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी

नई दिल्ली। आज सुबह 7 बजे से देश के तीन हिस्सों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं।
असम की 126 विधानसभा सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान जारी है। सभी स्थानों पर मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *

5
5 views

Comment