करणी सेना में बड़ा फैसला: अमन केवट बने धार जिला संगठन मंत्री
करणी सेना में नई नियुक्ति: अमन केवट बने धार जिला संगठन मंत्री
किशन लाल जांगिड़ संवाददाता धामनोद धार
9829276941
धार / धामनोद सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार करणी सेना संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजपाल अम्मु जी, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्री योगेन्द्र सिंह डोडिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री किशन लाल जांगिड़ जी एवं जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई जी की अनुशंसा पर अमन जी केवट को धार जिला संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि संगठन ने अमन केवट की सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
करणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने नव नियुक्त संगठन मंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि अमन केवट अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
✍️ संवाददाता
सार्थक दर्पण