अन्नदाता खुशहाल होगा तो समाज खुशहाल होगा और देश भी खुशहाल होगा...
अन्नदाता खुशहाल होगा तो समाज खुशहाल होगा और देश भी खुशहाल होगा...
आज लखनऊ में 'विकसित कृषि-विकसित भारत @ 2047 के लिए कृषि कायाकल्प' हेतु कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों के महासंगम 'छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026' का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कृषि पर आधारित विभिन्न पुस्तकों का विमोचन एवं अपने अनुसंधान व नवाचार के माध्यम से कृषि को नई दिशा देने वाले वैज्ञानिकों को उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान सम्मान से सम्मानित भी किया।
पूर्ण विश्वास है, यह तीन दिवसीय कृषि विज्ञान कांग्रेस अपने लक्ष्यों तक पहुंचेगी तथा आने वाले समय में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का आधार भी बनेगी।
सभी वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों का अभिनंदन तथा अन्नदाता किसान बंधुओं को हार्दिक बधाई।