मंदसौर पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों का चौराहा पर जुलसु निकाला
पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों का चौराहा पर जुलसु निकाला
मंदसौर। टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने जागरूकता दिखते हुए हत्या के दो आरोपियों को पकड़ा और उनका चौराहा पर जुलसु निकाला गया। मंदसौर में रविवार देर रात आपसी रंजिश ने एक युवक का चाकु घोंप कर खूनी मौत के घाट पहूॅचाने वाले बदमाशों युवराज और रोहित का कल पुलिस ने पकड़ा और स्पॉट निरीक्षण के लिए गांधी चौराहा लेकर पहॅचें, आरोपियों को शहर के मुख्य चौराहा पर पैदल जुलुस निकाला। बतादें विगत दिवस बालांगज निवासी अरूण वर्मा नामक 19 साल के एक युवक पर दो बदमाशो ने सरेराह चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि युवक की आंतें तक शरीर से बाहर निकल आईं। उसी मामले मे सोमवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया। आक्रोशित समाज के लोगों ने गांधी चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया और आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की गई उसके बाद पुलिस ने जागरूकता दिखते हुए दोनो आरोपियों को पकड़ा और उनका जुलसु निकाला गया।