logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय खटखरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (मिर्ज़ापुर)
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय खटखरिया, शिक्षा क्षेत्र राजगढ़, जनपद मिर्ज़ापुर में बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडेय अपने सहयोगी पुलिस दल के साथ विद्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बढ़ते ऑनलाइन साइबर क्राइम, उससे बचाव के उपायों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

थाना अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या अन्य अनुचित घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर दें, जिससे समय रहते सहायता प्राप्त हो सके। प्रधानाध्यापक ने थाना अध्यक्ष एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सतीश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक रंति देव सिंह, मुस्ताक अहमद, संजय सिंह, रामू, चंदिका प्रसाद, महिला शिक्षिकाएं शारदा देवी एवं शीला सिंह, परिचारक नरेन्द्र बहादुर, सत्यदीप सिंह, धर्मजीत यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

1
121 views

Comment