logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक


(दुद्धी/सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 9 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विंढमगंज थाना के समीप आयोजित हुआ, जिसमें बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनी जानकारी के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं को जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक शिकायत दर्ज करा सकें। साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181, 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076, 108 (एंबुलेंस), 102 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं—मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं सामूहिक विवाह योजना—की जानकारी भी विस्तार से दी गई, ताकि बालिकाएं एवं महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम एवं घरेलू हिंसा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई और उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं से उनकी समस्याओं को भी सुना गया। इस अवसर पर पंपलेट वितरित किए गए तथा एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शेषनारायण पांडे, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

23
849 views

Comment