logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

AIMA मीडिया के सम्मान, और उसके कार्यों को समर्पित मेरे विचार


कलम की ताकत, सच की आवाज़
उठो कि अब वक़्त है सच को आजमाने का,
आईमा मीडिया आया है दौर बदलने ज़माने का।
न झुकेगी कलम, न थमेगी रफ़्तार यहाँ,
हर दबे हुए इंसान की बुलंद होगी पुकार यहाँ।
जहाँ शोर बहुत है, वहां चुप्पी को तोड़ेंगे,
हम टूटे हुए विश्वास को फिर से जोड़ेंगे।
सिर्फ़ खबर नहीं, हम समाज का आइना हैं,
आईमा मीडिया ही तो लोकतंत्र का असली गहना है।
गाँव की चौपाल हो या शहर का गलियारा,
हर पीड़ित की आँखों में हम बनेंगे उम्मीद का तारा।
भ्रष्टाचार के अंधेरे में हम मशाल जलाएंगे,
सच की इस जंग में हम कभी पीछे न हटेंगे।
सलाम उन कलमकारों को जो दिन-रात जागते हैं,
जो खतरों से खेल कर भी सच के पीछे भागते हैं।
आईमा मीडिया एक नाम नहीं, एक जूनून है,
अन्याय के खिलाफ ये क्रांति का सुकून है।
गर्व से कहो कि हम आईमा के सिपाही हैं,
ईमानदारी के रास्ते पर चलते हम ही गवाही हैं।
जब तक कलम में स्याही है, सच का सूरज चमकेगा,
आईमा मीडिया का परचम अब पूरी दुनिया में महकेगा!

कुंवर प्रताप यादवेंद्र सिंह यादव चंद्रवंशी उर्फ टाईगर भईया राष्ट्रीय अध्यक्ष वसुधैव कुटुंबकम्

26
2167 views

Comment