logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गायत्री परिवार द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान



बेगू गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के ब्लॉक स्तर बेगूं पर प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कक्षा 5 से 12 के 18 विद्यार्थीयो को पुरस्कृत किया गया सर्वाधिक 3 स्थान राजगढ़ के विद्यार्थियो ने प्राप्त किये। बेगूं ब्लॉक प्रभारी मदन लाल टेलर ने बताया कि-



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबीओ बेगूं कन्हैयालाल धाकड ,विशिष्ट अतिथि अरूण व्यास प्रधानाचार्य पीएम श्री बा मा वि बेगूं व अध्यक्षता आशा रानी बैरागी प्रधानाचार्य मगारावि बस स्टैण्ड बेगू ने की।



एसीबीओ कन्हैयालाल धाकड़ ने उदबोधन दिया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय संस्कृति के ज्ञान का प्रचार प्रसार आवश्यक है विद्यानियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक भागीदारी लेनी चाहिये जिसने नई पीढी इन संस्कारों को आत्मसात कर नई ऊंचाईयों तक पहुँचे ।



इस परीक्षा में बालिकाओं की अधिक भागीदारी व स्थान प्राप्त करने पर अभिभावको को बधाई दी व समाज में जिम्मेदार नागरिक बनकर सपनो को पूरा करने का आवहान किया ।



आभार मदनलाल टेलर व मंच संचालन मनोज कुमार बोहरा द्वारा किया गया।

18
701 views
1 shares

Comment