logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

17 साल बाद खुली शराब दुकान, 8 घंटे में 2.50 लाख की बिक्री

17 साल बाद खुली शराब दुकान, 8 घंटे में 2.50 लाख की बिक्री

संडी बंगला । संडी बंगला में करीब 17 साल बाद देशी शराब की दुकान फिर से खोल दी गई। गुरुवार सुबह दुकान खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और महज 8 घंटे में लगभग 2.50 लाख रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई ।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 में ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध और सामाजिक अव्यवस्था के विरोध में अखंड रामायण पाठ कर इस दुकान को बंद करवा दिया था। इसके बाद से क्षेत्र में शराब की कोई वैध दुकान नहीं थी। हालांकि, समय के साथ अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ने लगा, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि दुकान बंद रहने से अवैध शराब गली-मोहल्लों में बिक रही थी, जिसका असर युवाओं और बच्चों पर पड़ रहा था। व्यापारियों ने कई बार प्रशासन से दुकान खोलने की मांग की थी। अंततः प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद यह दुकान फिर से शुरू की गई।

दुकान खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही दुकान के बाहर भीड़ लगी रही और लगातार बिक्री होती रही। देखते ही देखते कुछ ही घंटों में लाखों रुपये की शराब बिक गई, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

वहीं, आसपास के गांवों के कुछ ग्रामीणों ने इस फैसले पर नाराजगी भी जताई है। उनका कहना है कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है और बच्चों तथा आम लोगों को परेशानी हो सकती है।

2
88 views

Comment