logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आरजेएस ऑफीसरों के द्वारा स्कूलों में साइबर जागरूकता शिविर आयोजित

अलवर, 08 अप्रैल।
“Transformative Tuesdays” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) अलवर द्वारा शिप्रा एकेडमी सेकंडरी स्कूल, अलवर में साइबर क्राइम एवं ऑनलाइन ठगी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में RJS प्रशिक्षु अधिकारी श्रीमती निर्मला सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, उनसे बचाव के उपायों एवं संबंधित कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका (न्यायिक मुख्यालय, मालाखेड़ा), विद्यालय की प्राचार्य तारा सैनी, अभिभावक एवं लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। साथ ही “कोर्ट वाली दीदी” शिकायत पेटिका के संबंध में भी जागरूक किया गया।

0
0 views

Comment