भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 18 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
न्यूज रिपोर्ट (Msayeed):
नानपारा बहराइच। 42वीं वाहिनी SSB बहराइच-I के कमांडेंट श्री गिरीश चंद पाण्डेय के निर्देशन में सीमा चौकी मौलाना पुरवा के जवानों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। 8 अप्रैल 2026 को भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 641 के पास SSB व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 1 किलो 18 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र वर्मा (25), निवासी नेपालगंज (बांके, नेपाल) ने पूछताछ में तस्करी की बात कबूल की। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद थाना संथालिया पुलिस को सौंप दिया गया।